19 Apr 2024, 04:20:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर एंजेलो मैथ्यूज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2018 1:42PM | Updated Date: Feb 6 2018 1:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका के आॅलराउंडर खिलाड़ी और सीमित ओवरों के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज हैमस्ट्रिंग इंजुरी के चलते बांग्‍लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली दो मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। श्रीलंका को इस दौरे पर अभी बांग्लादेश से एक टेस्ट मैच और दो टी-20 मैच खेलने हैं।  
दिनेश चांदीमल बने कप्‍तान 
एंजेलो मैथ्यूज के बाहर होने के बाद अब टीम की कप्‍तानी दिनेश चांदीमल को सौपी गई है। चोट के कारण मैथ्यूज को लगातार तीसरी बार विदेश दौरे से बाहर होना पड़ा है। मैथ्यूज इससे पहले दक्षिण अफ्रीका और भारत दौरे से भी बाहर हो गए थे। वह इससे पहले 2016 में जिम्बाब्वे दौरे से बाहर थे।
 
कब होंगे फिट 
मैथ्यूज अब अगले महीने होने वाली टी-20 निदाहास त्रिकोणीय सीरीज तक फिट हो सकते हैं। निदाहास त्रिकोणीय सीरीज बांग्‍लादेश, श्रीलंका और भारत के बीच खेली जानी है।   
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »