23 Apr 2024, 17:30:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया की महिला टीम ने पहले वनडे में द.अफ्रीका को 88 रन से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2018 11:19AM | Updated Date: Feb 6 2018 11:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

किम्बर्ले। भारत की महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला चैम्पियनशिप के तहत सोमवार को खेले गए पहले वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 88 रनों से हरा दिया। भारतीय महिलाओं ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में सात विकेट पर 213 रन बनाए। 
 
स्मृति मंधाना की शानदार पारी
भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने सबसे अधिक 84 रन बनाए। स्मृति ने 98 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान मिताली राज ने 45 रनों की पारी खेली। 
 
125 रन पर ढेर दक्षिण अफ्रीका 
मेजबान टीम की ओर से मेरिजेन काप और अयाबोंगा खाका ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी मेजबान टीम शिखा पांडेय, पूनम रावत और झूलन गोस्वामी की शानदार गेंदबाजी के आगे बदम नजर आई और 43.2 ओवरों में 125 रन ही बना सकी
 
झूलन के 4 विकेट 
झूलन ने 24 रन देकर चार सफलता हासिल की जबकि शिखा ने तीन विकेट लिए। पूनम को दो विकेट मिले। राजेश्वरी गायकवाड ने भी एक विकेट लिया। 
 
भारतीय गेंदबाजों के आगे बेबस... 
मेजबान टीम की ओर से डेन वान निकेर्क ने सबसे अधिक 41 रन बनाए। इसके अलावा काप ने 23 रनों की पारी खेली। सुन लुस 21 रनों पर नाबाद लौटीं। मेजबान टीम की सात बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सकीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »