29 Mar 2024, 17:52:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

BCCI अध्यक्ष गांगुली को पीछे छोड़ेंगे विराट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2020 12:17AM | Updated Date: Feb 18 2020 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 फरवरी से वेलिंगटन में शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली सहित कई दिग्गजों को पीछे छोड़ देंगे। मौजूदा समय की रन मशीन विराट अब तक 84 टेस्ट मैचों में 54.97 के औसत से 7207 रन बना चुके हैं और वह गांगुली को पीछे छोड़ देंगे। गांगुली ने अपने करियर में 113 टेस्ट मैचों में 42.17 के औसत से 7212 रन बनाये हैं।

गांगुली को पीछे छोड़ने के लिए विराट को सिर्फ 11 रन की जरुरत है। विराट के पास इस सीरीज में गांगुली ही नहीं कई अन्य दिग्गजों को पीछे छोड़ने का मौका रहेगा। वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल (7214) को पीछे छोड़ने के लिए विराट को सिर्फ 13 रन की जरुरत है। ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ (7227) को पीछे छोड़ने के लिए 26 रन, ऑस्ट्रलिया के ही डेविड वार्नर (7244) को पीछे छोड़ने के लिए 43, इंग्लैंड के वाली हेमंड (7249) को पीछे छोड़ने के लिए 48 रन और दक्षिण अफ्रीका के गैरी कर्स्टन (7289) को पीछे छोड़ने के लिए 88 रन की जरूरत है।

विराट यह काम करने में कामयाब रहते है तो वह टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 42वें नंबर पर पहुंच जायेंगे। विराट के अलावा भारत के अन्य खिलाड़यिों के पास भी इस सीरीज में व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल करने का मौका रहेगा। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »