28 Mar 2024, 19:19:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ODI के बाद फैफ डु प्लेसी ने छोड़ी टी-20 और टेस्ट की कप्तानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2020 3:12PM | Updated Date: Feb 17 2020 3:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फाफ डु प्लेसिस ने दक्षिण अफ्रीकी टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। वनडे इंटरनेशनल टीम में उनकी जगह पहले ही क्विंटन डिकॉक को फुल टाइम कप्तान नियुक्त कर दिया गया था। इस बात की पुष्टि खुद साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने कर दी है। साथ ही साथ ये बात भी सामने आ गई है कि उनके बाद टीम का कप्तान कौन होगा।
 
क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) यानी साउथ अफ्रीका के क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है,  “फाफ डुप्लेसिस ने प्रोटियाज टीम की टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की कप्तानी तत्काल प्रभाव से छोड़ने का फैसला किया है।"  सीएसए ने आगे लिखा है,  “35 वर्षीय फाफ डुप्लेसिस ने कहा है कि नई जेनरेशनल के खिलाड़ी और कप्तानों को मौका देने के लिए वे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे रहे हैं। टीम क्विंटन डिकॉक की कप्तानी में अच्छा कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »