29 Mar 2024, 00:57:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बस और ट्रक की भीषण भिडंत, बस चालक की मौत, 21 लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2020 12:30PM | Updated Date: Jan 28 2020 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र के ग्राम मोहगांव में आज सुबह एक निजी बस और ट्रक की भिडंत में बस चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए। थाना प्रभारी गनपत सिंह उईके ने बताया कि सिवनी जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर नागपुर मार्ग पर ग्राम मोहगांव में निजी बस ने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।
 
इस हादसे में रीवा निवासी बस चालक राधेश्याम पटेल (50) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में 21 बस यात्री घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर उपचार के लिए नागपुर भेज दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »