23 Apr 2024, 17:35:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी-साक्षी की PIC में फोटोबॉम्‍ब बने कपिल देव, फैन्स ने किए...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2020 12:21PM | Updated Date: Jan 28 2020 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही क्रिकेट मैदान से बाहर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार छाए रहते हैं। आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के बाद धोनी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। बावजूद इसके फैन्स के दिलों में उनके लिए जगह कतई कम नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर जब भी धोनी की कोई तस्वीर या वीडियो वायरल होता है तो फैन्स उसपर जमकर कमेंट करते हैं। 

धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से माही की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव भी नजर आ रहे हैं। धोनी-साक्षी और कपिल देव की इस तस्वीर पर फैन्स ने कई मजेदार कमेंट किए हैं। साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें धोनी मजेदार-सा मुंह बनाकर खड़े हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में एक तरफ कपिल देव भी नजर आ रहे हैं। यानी कपिल देव गलती से इस फोटो में फोटोबॉम्बर बन गए हैं। कपिल देव के इस तस्वीर को गलती से फोटोबॉम्ब करने पर फैन्स ने इस पोस्ट पर कई मजेदार कमेंट भी किए हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »