29 Mar 2024, 18:31:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दक्षिण अफ्रीका पर फॉलोआन का खतरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 26 2020 1:35AM | Updated Date: Jan 26 2020 1:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वांडरर्स। दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट में दूसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में छह विकेट मात्र 88 रन पर गंवा दिए हैं और वह फॉलोआन के खतरे में फंस गया है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 400 रन बनाये थे। दक्षिण अफ्रीका अभी पहली पारी में 312 रन पीछे है और वह फॉलोआन के खतरे में है। मार्क वुड ने 21 रन पर तीन विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका की पारी को झकझोर दिया। स्टंप्स पर विकेट कीपर क्विंटन डी कॉक 44 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 32 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

इससे पहले इंग्लैंड ने चार विकेट पर 192 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पहली पारी 400 रन पर समाप्त हुई। कप्तान जो रुट ने 25 रन से आगे खेलते हुए 59 रन बनाये जबकि ओली पोप ने 22 रन से आगे खेलते हुए 56 रन बनाये। इंग्लैंड के निचले क्रम के तीन बल्लेबाजों क्रिस वोक्स ने 32, मार्क वुड ने नाबाद 35 और स्टुअर्ट ब्रॉड ने 43 रन बनाकर इंग्लैंड को 400 तक पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एनरिच नोर्त्जे ने 110 रन देकर पांच विकेट लिए।

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »