29 Mar 2024, 21:06:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

केन विलियमसन ने कहा- हमारे सामने भारत ऐसी टीम है जो कि...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 9:03AM | Updated Date: Jan 24 2020 9:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज की शुरुआत 24 जनवरी से होने जा रहा है। इस टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और दो टेस्ट मैच भी खेले जाने हैं। भारतीय टीम ने हाल ही में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 2-1 से हरा दिया था तो दूसरी तरफ दिसंबर के महीने में न्यूजीलैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी। जहां पर न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया में 0-3 से हरा दिया था।

जिसके बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम ने केन विलियमसन की आलोचना करते हुए कहा था कि अब उन्हें कप्तानी में मजा नहीं आ रहा है और उन्हें कम से कम टी20 प्रारूप में अपनी कप्तानी छोड़ देनी चाहिए। जिस पर अब न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने खुद बड़ा बयान दिया है।

भारत के खिलाफ सीरीज की शुरुआत होने से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान ने कहा कि टीम को सही दिशा में ले जाने वाली हर बात के लिए मैं तैयार हैं। यह कोई निजी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि हम अपनी पिछली हार को भुलाकर भारत के खिलाफ होने वाले श्रृंखला पर ध्यान देंगे। हमें आगे बढ़ते रहना होगा और कार्यक्रम कुछ इस तरीके का है की चुनौतियां काफी तेजी से और ज्यादा बड़ी हो जाती है। हमारे सामने भारत जैसी टीम है। जो कि दुनिया की सबसे बेस्ट टीमों में से एक है। लेकिन टी20 प्रारूप अलग है और हम इस चुनौती के लिए अच्छी तरीके से तैयार हैं।

पिछले साल टी20 प्रारूप में न्यूजीलैंड की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को 2-1 से हरा दिया था। उसके बाद श्रीलंका को भी न्यूजीलैंड की टीम ने 2-1 से हराया था और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला को 2-2 से ड्रॉ कराया था। इसके बावजूद न्यूजीलैंड की टीम का मनोबल गिरा हुआ है। न्यूजीलैंड की टीम को ऑस्ट्रेलिया ने बुरी तरीके से हरा दिया है। इसी हार की वजह से केन विलियमसन की कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »