28 Mar 2024, 22:01:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बीसीसीआई ने बापू नाडकर्णी के निधन पर जताशा शोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 12:01AM | Updated Date: Jan 19 2020 12:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व भारतीय आलराउंडर बापू नाडकर्णी के निधन पर गहरा शोक जताया है। उनका शुक्रवार को निधन हो गया था। वह 86 वर्ष के थे। नाडकर्णी के परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। उनके निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है। कंजूसी के साथ गेंदबाजी करने के लिए प्रसिद्ध नाडकर्णी के निधन पर लीजेंड सचिन तेंदुलकर, मुंबई के पूर्व कप्तान मिलिंद रेगे सहित कई क्रिकेट हस्तियों ने भी शोक व्यक्त किया है। बीसीसीआई ने जारी अपने बयान में कहा, बोर्ड ऑलराउंडर नाडकर्णी के निधन पर गहरे शोक में है।
 
उन्होंने 86 वर्ष की उम्र में अपनी बेटी के घर में आखिरी सांसें लीं। नाडकर्णी का उम्र संबंधी परेशानियों के कारण निधन हुआ। लेफ्ट आर्म स्पिनर नाडकर्णी अपनी कंजूसी भरी गेंदबाजी के लिए प्रसिद्ध थे और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में लगातार 21 ओवर मैडन करने का रिकार्ड बनाया था। उन्होंने भारत की तरफ से 41 टेस्ट मैचों में 1414 रन बनाये और 88 विकेट लिये। पूर्व क्रिकेटर के नाम 10000 गेंदों में 1.64 के इकोनोमी रेट से गेंदबाजी करने का रिकार्ड दर्ज है जिसमें उन्होंने 191 मैचों में 500 विकेट लिये। उनके नाम प्रथम श्रेणी में 8880 रन दर्ज हैं जिसमें 14 शतक और 46 अर्धशतक हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »