19 Apr 2024, 15:02:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आंद्रे रसैल का धमाका - 9 गेंदों में ठोक दिए 50 रन, फिर किया...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2020 11:25AM | Updated Date: Jan 17 2020 11:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में आंद्रे रसैल का तूफान देखने को मिला। आंद्रे रसैल राजशाही रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं और उन्होंने चट्टोग्राम चैलेंजर्स के गेंदबाजों की ऐसी धुनाई की जिसे देखकर हर प्रशंसक को मजा आ गया होगा, आंद्रे रसेल ने इस मैच में 22 गेंदों में 54 रन जोड़ दिए, जिसमें 50 रन तो उन्होंने चौके-छक्कों से ही बना डाले। रसेल की शानदार पारी की बदौलत उनकी टीम हारा हुआ मैच 4 गेंद शेष रहते ही जीत गई और टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई।
 
आंद्रे रसैल जब क्रीज पर आए थे तो राजशाही रॉयल्स की टीम को 36 गेंदों में 83 रन बनाने थे। जब रसेल क्रीज पर आए तो सबको उम्मीद थी कि वह टीम को मैच जिता देंगे और उन्होंने बिल्कुल वैसा ही किया। रसेल ने पहली 5 गेंदों में केवल 2 रन बनाए. लेकिन इसके बाद उन्होंने जो किया, उसे देख कर विपक्षी टीम के होश उड़ गए।
 
आंद्रे रसेल ने 16वें ओवर में 19 रन बनाए। इसके बाद टीम को 4 ओवर में 57 रनों की जरूरत थी। 17वें ओवर में कुल 20 रन बने।18वें ओवर में एक छक्का लगा। इसके बाद टीम को जीत के लिए 2 ओवरों में 31 रन की जरूरत थी। आंद्रे रसेल ने 19वें ओवर में 23 रन बना डाले। अंतिम ओवर में राजशाही रॉयल्स को जीत के लिए 8 रन की जरूरत थी। आंद्रे रसेल ने छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी और अर्धशतक भी पूरा कर लिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »