24 Apr 2024, 16:16:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इसे बनया गया कप्तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2020 11:36AM | Updated Date: Jan 14 2020 11:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले महिला टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। 15 सदस्यीय दल की कमान हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है। इसके अलावा टीम में स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, रिचा घोष, तान्या भाटिया, पूनम यादव, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे, पूजा वत्सरकर और अरुंधति रेड्डी को जगह दी गई है। इसमें रिचा घोष को छोड़ सभी भारत के लिए मैच खेल चुकी हैं।
 
भारत 21 फरवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर टी 20 विश्व कप के शुरुआती मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। ऑस्ट्रेलिया के अलावा, भारत के ग्रुप में बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीमें शामिल हैं। प्रत्येक समूह की शीर्ष 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। महिला टी 20 विश्व कप का फाइनल 8 मार्च को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »