19 Apr 2024, 17:11:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अशोक मेनारिया की शानदार पारी से राजस्थान को बढ़त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2020 1:20AM | Updated Date: Jan 14 2020 1:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। अशोक मेनारिया की नाबाद 86 रन की शानदार पारी की मदद से जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्राफी ग्रुप ए और बी मैच के तीसरे दिन सोमवार को राजस्थान ने गुजरात के खिलाफ पहली पारी में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली। कल गुजरात के पहली पारी में 325 पर सिमटने के बाद राजस्थान ने आज एक विकेट पर 145 रन से आगे खेलते हुए मनेंद्र नरेंदर सिंह के 72, यश कोठारी के 45, शुभम शर्मा के 42, महिपाल लोमरोर के 32 और अशोक मेनारिया के नाबाद 86 रनों की मदद से पहली पारी में सात विकेट पर 327 रन बनाकर दो रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेनारिया के साथ तनवीर उल हक (नाबाद 30) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मेनारिया ने 145 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके लगाए हैं जबकि मनेंद्र ने 216 गेंदों पर 72 रन में 11 चौके लगाए थे। तनवीर ने 41 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »