20 Apr 2024, 13:22:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट ने इंस्टाग्राम पर उड़ाया ईशांत शर्मा का मजाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2020 4:15PM | Updated Date: Jan 13 2020 4:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'आप केवल एक बार जीते हैं।' ईशांत अपने इस पोस्ट के चलते इंस्टाग्राम पर ट्रॉल हो गए और उनका मजाक उड़ाए जाने लगा। ईशांत का मजाक उड़ाने वाला कोई और नहीं बल्कि कप्तान विराट कोहली था।
 
कोहली ने ईशांत के फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ईशांत शर्मा, हमें तो पता ही नहीं था।' ईशांत और कोहली अब न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट में भारतीय टीम के लिए एकसाथ खेलते दिखाई देंगे। न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम पहला टेस्ट मैच 21 से 25 फरवरी तक वेलिंग्टन में और दूसरा टेस्ट 29 फरवरी से चार मार्च तक क्राइस्टचर्च में खेलेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »