19 Apr 2024, 09:55:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका - चोटिल हुए रो‌हित शर्मा!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2020 12:12PM | Updated Date: Jan 13 2020 12:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच कल से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। लेकिन मैच से पहले ही टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा मैच से पहले चोटिल हो गए हैं। अभ्यास सत्र में दौरान वह चोटिल हो गए हैं। नेट प्रैक्टिस के दौरान गेंद रोहित के अंगूठे पर लग गई, जिसके बाद से उनकी चोट को लेकर टीम चिंता में हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब अहम सीरीज से पहले रोहित चो‌टिल हुए हैं। टेस्ट मैच में डेब्यू से पहले भी उनके टखने में चोट लग गई थी और नवंबर में भी अभ्यास के दौरान वह चोटिल हो गए थे। 
 
खबर के अनुसार मुंबई में जब सलामी बल्लेबाज रोहित अभ्यास कर रहे थे, उसी दौरान गेंद उनके दाहिने अंगूठे पर लग गई। फिजियो नितिन पटेल ने उनकी स्थिति की जांच की, मगर उनके आगे के उपचार के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। इस चोट के कारण उन्हें पेन तक पकड़ने में तकलीफ हो रही है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »