19 Apr 2024, 15:34:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इशांत शर्मा ने शेयर की PIC, लेकिन विराट कोहली ने उड़ा डाला मजाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2020 10:23AM | Updated Date: Jan 12 2020 10:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली मैदान पर जिस आक्रामक अंदाज में नजर आते हैं, उससे उलट वह सोशल मीडिया पर साथी खिलाड़ियों की अक्सर टांग खिंचाई करते रहते हैं। भारतीय गेंदबाज इशांत शर्मा ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर शेयर की और साथ ही एक मैसेज भी लिखा। इशांत शर्मा के इस कैप्शन पर विराट कोहली ने उनका जमकर मजाक उड़ाया।

इशांत शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए इशांत ने एक बेहद दार्शनिक कैप्शन दिया। बॉलर के इस कैप्शन पर विराट ने उन्हें ट्रोल कर दिया। इशांत ने कैप्शन में लिखा था- आप सिर्फ एक बार जीते हैं। इशांत के इस पोस्ट पर विराट कोहली ने कमेंट करते हुए लिखा- हमें तो पता ही नहीं था और इसी के साथ उन्होंने हंसने वाला इमोजी भी पोस्ट किया। विराट के इस कमेंट पर इशांत ने जवाब देते हुए लिखा- तू मजे मत ले। इसके बाद फैन्स ने भी इशांत शर्मा को जमकर ट्रोल किया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »