28 Mar 2024, 21:09:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट-अनुष्का ने शादी की सालगिरह पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 1:10PM | Updated Date: Dec 12 2019 1:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पति विराट कोहली के लिए एक प्यारा सा मैसेज लिखा है। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और विराट की प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर विराट और अनुष्का की शादी की है। तस्वीर के साथ अनुष्का ने लिखा है, 'किसी दूसरे व्यक्ति से प्यार करना भगवान का चेहरा देखना है। प्यार के बारे में बात यह है कि यह सिर्फ एक भावना नहीं है, यह उससे कहीं अधिक है। यह एक मार्गदर्शक, एक प्रस्तावक, पूर्ण सत्य का मार्ग है। और मैं धन्य हूं, वास्तव में, पूर्ण रूप से धन्य हूं, तुम्हें पाया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »