28 Mar 2024, 14:08:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रवि शास्त्री का खुलासा - धोनी खुद लेना चाहते थे ब्रेक, लेकिन...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 3:17PM | Updated Date: Dec 10 2019 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने पूर्व कप्‍तान और दिग्‍गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। महेन्द्र सिंह धोनी पिछले कुछ समय से लगातार टीम से दूर हैं। विश्व कप के बाद से अब तक महेन्द्र सिंह धोनी ने एक भी मैच नहीं खेला है। ऐसे में क्रिकेट फैंस के मन में ये बात है कि क्या महेन्द्र सिंह धोनी विश्व कप टीम की योजना में फिट होने जा रहे हैं या नहीं।
 
आज फिलहाल के समय को देखे तो हर गली-नुक्कड़ चौराहों पर क्रिकेट फैंस के बीच एक ही बहस का विषय बना हुआ है कि महेन्द्र सिंह धोनी का करियर खत्म हो चुका है या अब भी वो टीम की रणनीति का हिस्सा हैं। आज टीवी डिबेट में भी इसी बात ने जोर पकड़ा है। वैसे डिबेट में धोनी के संन्यास के बारे में बातें जरूर होंगी क्योंकि उनके बारे में फैंस को कोई स्पष्ट जानकारी हासिल नहीं हो पा रही है लेकिन इस बार भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने धोनी के भविष्य को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
 
रवि शास्त्री ने दो-टूक इस तरफ इशारा किया है कि अगर धोनी खुद आईपीएल के बाद अपने आपको खेलने के लिए फिट महसूस करते हैं तो वो विश्व कप में खेलेंगे। रवि शास्त्री ने इंडिया टूडे के साथ बात करते हुए कहा कि ' वो व्यक्ति एक महान हैं। आखिरी चीज जो वह चाहते है वह खुद को एक भारतीय टीम में देखना चाहते है, उन्हें पता है कि कब ब्रेक लेना हैं. लेकिन आईपीएल खेलने जा रहे हैं।' शास्त्री ने आगे कहा कि ' उन्होंने जितना भी खेल खेला है… अगर वो खुद को इस बात में रखते हैं। अगर उन्हें आईपीएल के बाद लगता है कि 'मैं भारत के लिए खेलने के लिए फिट हूं' तो वो खेलेंगे।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »