29 Mar 2024, 13:25:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विनायक गुप्ता का विस्फोटक शतक बेकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 1:37AM | Updated Date: Dec 10 2019 1:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के अंडर-23 खिलाड़ी विनायक गुप्ता के विस्फोट शतक (162 रन, 76 गेंद, 15 चौके, 11 छक्के)  के बावजूद रोशनारा क्लब को गम्भीर एकादश के खिलाफ रोशनारा मैदान पर फ्रेंडशिप मैच में 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए गम्भीर एकादश ने निर्धारित 35 ओवर में 6 विकेट पर 360 रन का विशाल स्कोर बनाया। परविंदर सिंह ने 120 ,गुलजार सिंह ने 102 और वैभव महाराणा ने 57 रनों की पारी खेली। 

जवाब में रोशनारा क्लब की टीम बाएं हाथ के बल्लेबाज विनायक गुप्ता के 162 और शिव पुरी के 56 रन के बावजूद 35 ओवर में 9 विकेट पर 340 रन ही बना सकी। 20 वर्षीय विनायक को इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद अफसोस है कि उनका कर्नल सीके नायुडू ट्राफी टूर्नामेंट के लिए दिल्ली की अंडर-२३ टीम में इस बार पहले दो मैचों के लिए चयन नहीं हो पाया। 

विनायक 2018-19 सत्र में नागालैंड की अंडर-23 टीम में बतौर अतिथि खिलाड़ी खेले थे और उन्होंने चार शतकों की मदद से 808 रन बनाये जो दूसरे सर्वाधिक थे। विनायक ने अंडर-23 एकदिवसीय लीग में पांच अर्धशतकों की मदद से 514 रन बनाये थे जो दूसरे सर्वाधिक थे। इस प्रदर्शन की बदौलत उनका मई-जून 2019 में एनसीए के 25 संभावितों में चयन हुआ था। उनका अंडर-23 एमर्जिंग एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »