29 Mar 2024, 15:36:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मैच के दौरान मैदान में घुसा सांप - इधर-उधर भागे खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 1:52PM | Updated Date: Dec 9 2019 1:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। रणजी ट्रोफी के एक मैच के दौरान सोमवार को उस समय खेल रोकना पड़ा जब मैदान पर सांप रेंगता हुआ नजर आया। विजयवाडा में विदर्भ और आंध्र प्रदेश के बीच इस मुकाबले के दौरान सांप मैदान पर रेंगता नजर आया जिसके कारण मैच शुरू होने में देरी हुई।
 इस वजह से खेल का काफी देर रोकना पड़ा और उसे बाहर निकालने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। ग्राउंड स्टाफ के सभी सदस्य आकर उसे भगाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन फिर भी काफी समय लगा। यह मैदान पहाड़ों के बीच में स्थित है और शायद इसी वजह से सांप मैच के दौरान मैदान पर आ गया।
 
यह पहला मौका नहीं है, जब ऐसी वजहों से क्रिकेट का मैच रोकना पड़ा हो। कुछ साल पहले दिल्ली के पालम मैदान में रणजी ट्रॉफी का ही मैच खेला जा रहा था। इस दौरान एक कार पिच तक पहुँच गयी थी। ड्राइवर का कहना था कि वह रास्ता खो गया है। इसके अलावा कुत्ते के मैदान में घुसने, मधुमक्खी जैसी कारणों की वजह से भी मैच रोकना पड़ा था। हालाँकि, क्रिकेट के मैदान में पहली बार सांप देखा गया है। इसे सही समय पर नहीं देखा जाता तो खिलाड़ियों की जान को खतरा हो सकता था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »