28 Mar 2024, 20:38:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मनदीप करेंगे पंजाब रणजी टीम की कप्तानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2019 12:19AM | Updated Date: Dec 5 2019 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब क्रिकेट संघ की सीनियर चयनकर्ता समिति ने रणजी ट्राफी के लिए पंजाब टीम की कमान मनदीप सिंह को सौंपी है। चैयरमैन अरुण शर्मा के नेतृत्व में चयनकर्ता समिति की मंगलवार को बैठक हुई जिसमें पहले दो मैचों के लिए 16 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की गयी। रणजी ट्राफी में पंजाब ग्रुप ए में है और उसके साथ इस ग्रुप में राजस्थान, हैदराबाद, विदर्भ, दिल्ली, केरल, गुजरात, आंध्र प्रदेश और बंगाल की टीमें शामिल हैं। पंजाब की टीम राजस्थान के खिलाफ जयपुर में नौ दिसंबर से रणजी के लिए अपना अभियान शुरु करेगी जबकि उसका दूसरा मुकाबला 17 दिसंबर से हैदराबाद के खिलाफ होगा। पंजाब की टीम छह दिसंबर को जयपुर के लिए रवाना होगी। 

पंजाब की टीम इस प्रकार है: शुभमन गिल, गुरकीरत सिंह मान, सिद्धार्थ कौल, मनिंदर सिंह, रोहन मरवाहा, शरद लुंबा, अश्विनी कुमार, विनय चौधरी, सनवीर सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, अनमोल मल्होत्रा (विकेटकीपर), अकुल प्रताप पांडोव, मयंक मारकंडे, मनदीप सिंह (कप्तान), बलतेज सिंह ढांडा और अभिषेक गुप्ता (विकेटकीपर)। मुनीश बाली (टीम मैनेजर)।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »