19 Apr 2024, 17:45:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हार्दिक पांड्या को टक्कर देगा 19 साल का ये खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2019 1:12PM | Updated Date: Dec 4 2019 1:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या काफी दिनों से चोट के कारण टीम से बाहर हैं। इस बीच 18 साल के दिव्यांश जोशी मिजोरम के पहले ऐसे क्रिकेटर हैं, जो टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं। अंडर-19 टीम का हिस्सा बनने के बाद इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने दिलचस्प बयान दिया है। उन्होंन बताया है कि वह एक दिन टीम इंडिया के हार्दिक पांड्या को कॉम्पटीशन देना चाहते हैं।
 
दिल्ली के जन्मे 18 वर्षीय दिव्यांश जोशी मिजोरम की टीम के लिए क्रिकेट खेलते हैं। उनके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए दिव्यांश को 2020 में जनवरी-फरवरी महीने में साउथ अफ्रीका में होने वाले अंडर-19 विश्व कप टीम में शामिल कर लिया गया है। इसी के साथ वह मिजोरम के पहले क्रिकेटर हैं जो टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे।
 
प्रियम गर्ग कप्तान, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, दिव्यांश सक्सेना, ध्रुव चंद जुरेल, शाश्वत रावत, दिव्यांश जोशी, शुभांग हेगड़े, रवि बिश्नोई, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, अथर्व अंकोलेकर, कुमार कुशाग्र विकेट कीपर, सुशांत मिश्रा, विद्याधर पाटिल।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »