29 Mar 2024, 12:04:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली ने खोला 3 साल पहले का ये बड़ा राज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2019 12:33PM | Updated Date: Dec 3 2019 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने तीन साल पहले की एक बात शेयर की है। कोहली ने बताया कि 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़ने के बाद उन्होंने खुद को एक गिफ्ट दिया था। इंग्लैड के खिलाफ मुंबई टेस्ट में 235 रन की शानदार पारी खेलने के बाद उन्होंने खुद को चिकन बर्गर और चॉकलेट शेक गिफ्ट किया था। इस पारी के दौरान मुंबई में बेहद गर्मी और उमस थी इसके बावजूद कोहली ने फोकस के साथ खेलते हुए टीम के लिए 235 रनों का अहम योगदान दिया था।
 
कोहली ने कहा - इस पारी के दौरान मैं काफी थका हुआ महसूस कर रहा था। मैच के दौरान मैं हैवी फूड खाना पसंद नहीं करता। इस दौरान केला, पानी और थोड़ा बहुत दाल-चावल ही मैं खाता हूं। लेकिन 235 रनों की पारी खेलने के बाद बसु सर (शंकर बसु) ने मुझसे कहा कि आज रात जो तुम्हारा खाने का मन करे वो खा सकते हो। मैंने खुश होकर तुरंत चिकन बर्गर ऑर्डर किया। इसके साथ ही फ्रेंच फ्राइज और चॉकलेट शेक भी ऑर्डर किया। उस दौरान मेरी बॉडी को इन चीजों की जरूरत थी।
 
विराट कोहली क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के बड़े खिलाड़ी हैं। उनकी निरंतरता हर किसी को उनका मुरीद बना देती है। अब तक विराट ने टेस्ट क्रिकेट में 27 शतक और 7 दोहरे शतक बनाए हैं। इसके साथ ही कोहली 7 दोहरा शतक बनाने वाले वो भारत के इक़लौते बल्लेबाज़ हैं। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग की बात करें तो विराट अभी नंबर-2 पर काबिज हैं। हाल ही में विराट कोहली के नेतृत्‍व में भारतीय टीम ने बांग्‍लादेश को टेस्ट सीरीज में 2-0 के एकतरफा अंतर से मात दी है। इस सीरीज के अंतर्गत कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए डे-नाइट टेस्‍ट में कोहली ने शतकीय पारी खेली थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »