24 Apr 2024, 13:54:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मनीष पांडे ने इस अभिनेत्री के साथ रचाई शादी, देखें तस्‍वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2019 3:06PM | Updated Date: Dec 2 2019 3:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के दाएं हाथ के बल्लेबाज मनीष पांडे सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए। मनीष ने अपनी लांग टाइम गर्लफ्रेंड और साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी संग सात फेरे लिए। दोनों एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे। रविवार को सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट जीतकर मनीष सीधे मुंबई आए और यहां उन्होंने अश्रिता को अपनी जीवन संगिनी बनाया।
 
मनीष आर्इपीएल में जिस सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की तरफ से खेलते हैं। उस फ्रेंचाइजी ने अपने अफिशल टि्वटर अकाउंट पर अपने क्रिकेटर की शादी की एक फोटो पोस्ट की। तस्वीर अपलोड करते हुए फ्रेंचाइजी ने लिखा, मनीष और अश्रिता को बहुत-बहुत बधाई।
 
इस शादी में मनीष और अश्रिता के करीबी और दोस्त मौजूद थे। हालांकि टीम इंडिया से कौन-कौन आया, इसके बारे में  कोई जानकारी नहीं मिली। मगर कपल की वेडिंग फोटोज सामने आई हैं। इनमें मनीष और अश्रिता दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे। मनीष जहां क्रीम कलर की शेरवानी पहने नजर आए। वहीं अश्रिता लहंगे के बजाए साड़ी पहने दिखी जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »