20 Apr 2024, 10:12:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मनीष पांडे की शादी आज - ये खूबसूरत अभिनेत्री बनेंगी दुल्‍हन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2019 1:20PM | Updated Date: Dec 2 2019 1:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और कर्नाटक के कप्तान मनीष पांडे आज अपनी दूसरी इनिंग में डेब्यू करने वाले हैं। मनीष पांडे की आज शादी है। मुंबई में वह साउथ इंडियन एक्ट्रेस आश्रिता शेट्टी के साथ 7 फेरे लेने वाले हैं। मनीष पांडे  भारतीय क्रिकेट का जाना-माना नाम हैं। वहीं आश्रिता भी साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा हैं।
 
26 साल की आश्रिता साउथ की कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंद्रजीत, ओरू कन्नियुम, उड्डयम, एनएच 4 जैसी फिल्मों में काम किया है। मैच में कर्नाटक के लिए कप्तान मनीष पांडे ने 45 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 60 रन की सर्वाधिक पारी खेली। वे ही जीत के असल नायक रहे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »