25 Apr 2024, 14:36:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सनी लियोन और ड्वेन ब्रावो का खास वीडियो हो गया वायरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2019 2:39PM | Updated Date: Dec 1 2019 2:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री सनी लियोन इन दिनों आबू धाबी में खेली गई T-10 लीग में देखी गई थीं। वे टूर्नामेंट की फ्रेंचाइजी दिल्‍ली बुल्‍स की ब्रांड एम्‍बेसडर थीं। अब एक बार फिर सनी लियोन का वीडियो सामने आया है। इसमें सनी लियोन वेस्‍टइंडीज के बल्‍लेबाज ड्वेन ब्रावो के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं। यह वीडियो खुद ड्वेन ब्रावो ने ही अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है और वह लगातार हिट हो रहा है। ड्वेन ब्रावो ने इस वीडियो में सनी लियोन को भी टैग किया है।
 
 इस वीडियो में ब्रावो और सनी फेमस सॉन्ग 'चैंपियन चैंपियन' पर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को ब्रावो ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. हाल ही में सनी और ब्रावो सनबर्न फेस्टिवल हिस्सा बनें. इस दौरान दोनों ने स्टेज पर खूब मस्ती की। इतना ही नहीं लगे हाथों दोनों ने 'चैंपियन' सॉन्ग पर अपना डांस वीडियो भी बना लिया। अब इस वीडियो को ड्वेन ब्रावो ने अपने इंस्‍टाग्राम से शेयर किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »