20 Apr 2024, 17:52:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिकेट मैदान से दूर धोनी अब कर रहे हैं ऐसा काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2019 11:33AM | Updated Date: Dec 1 2019 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिछले काफी वक्त से क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं। इसके बावजूद वह खबरों में बने रहते हैं. अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए पूर्व कप्तान कभी जिमिंग करते कैप्चर होते हैं, तो कभी क्रिकेट के अलावा किसी दूसरे खेल में हाथ आजमाते नजर आते हैं। रविवार को माही केदार जाधव के साथ गोल्फ खेलते कैप्चर हुए हैं। क्रिकेट के मैदान से दूर माही गोल्फ ग्राउंड पर नजर आए हैं। उन्होंने हाल ही में आरपी सिंह और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के अपने साथी खिलाड़ी केदार जाधव के साथ गोल्फ खेला।
 
केदार जाधव ने धोनी और आरपी सिंह के साथ एक फोटो ट्विटर पर शेयर की। जाधव ने फोटो के कैप्शन पर लिखा, 'धोनी और आरपी के साथ गोल्फ खेलना शानदार रहा।'  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आखिरी बार वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया के साथ खेलते नजर आए थे। मैगा इवेंट में माही की धीमी पारी के चलते उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। तभी से माही के संन्यास की खबरों ने भी तूल पकड़ा। लेकिन माही ने अभी तक इन खबरों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अब पूर्व कप्तान क्रिकेट के मैदान पर कब वापसी करेंगे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »