19 Apr 2024, 04:23:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रजत शर्मा का इस्तीफा मंजूर, डीडीसीए को कहा अलविदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2019 12:33AM | Updated Date: Nov 30 2019 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रजत शर्मा का अपने पद से इस्तीफा लोकपाल ने मंजूर कर लिया है और इसके साथ ही उन्होंने डीडीसीए को अलविदा कह दिया है। रजत शर्मा का डीडीसीए में डेढ़ साल से अधिक समय का कार्यकाल विवादों से भरपूर रहा और पिछले साल चुनाव होने के कुछ दिन बाद ही विरोधियों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। शर्मा ने इस महीने 16 नवंबर को डीडीसीए में दबाव और राजनीति का हवाला देते हुये अपने पद से इस्तीफा दे दिया था लेकिन इसके अगले ही दिन डीडीसीए के लोकपाल जस्टिस बदर दुरेज अहमद ने शर्मा को अपने पद पर बने रहने को कहा। 

उसके लगभग 13 दिन बाद लोकपाल ने शर्मा का इस्तीफा मंजूर कर लिया। शर्मा ने लोकपाल को अपने ताजा इस्तीफे में कहा था कि वह उन्हें अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दें। उन्होंने साथ ही कहा था कि वह इस संगठन में नहीं रहना चाहते जिसमें इतने विवाद चलते रहते हैं। हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अरूण जेटली स्टेडियम में अपने नाम के स्टैंड का अनावरण होने के बाद शर्मा पर आरोप लगाया था कि वह अपने अहंकार के चलते खिलाड़यिों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »