20 Apr 2024, 16:37:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आर्यन का विस्फोटक शतक, सहगल और चौधरी अकादमी जीती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2019 6:02PM | Updated Date: Nov 29 2019 6:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बाएं हाथ के उद्घाटक बल्लेबाज आर्यन कपूर के विस्फोटक शतक (118 रन, 49 गेंद, 13 चौके और 9 छक्के) और गौरव तोमर (55) के अर्धशतक तथा संजीव सिंह की घातक गेंदबाजी (25 रन देकर चार विकेट) की बदौलत सहगल और चौधरी अकादमी ने केएन कोल्ट्स क्लब को 62 रनों से पराजित  कर युग स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स कादरपुर मैदान पर खेले जा रहे प्रथम आरएन सिंह टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित सहगल और चौधरी अकादमी ने निर्धारित 20 ओवर में 267 रनों का विशाल स्कोर बनाया जिसमें आर्यन कपूर ने सिर्फ 34 गेंदों पर ही अपना शतक जड़ दिया। 

उनके शतक में आठ चौके और सात छक्के शामिल थे। इसके अलावा गौरव तोमर ने 55 और सौरभ शर्मा ने 23 रनों की पारी खेली। केएन कोल्ट्स के कपिल डागर ने चार ओवर में 17 रन देकर चार खिलाड़ियों को आउट किया। जबाब में केएन कोल्ट्स की टीम 19.3 ओवर में 205 रन ही बना सकी। आशीष लड्डू ने 70, जयदीप चौधरी ने 34 और राजू सिंह ने 30 रनों  की पारी खेली। संजीव सिंह ने चार और विशाल चौधरी ने दो विकेट चटकाए। आर्यन को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार टूर्नामेंट के चेयरमैन दीपक सिंह ने प्रदान किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »