29 Mar 2024, 05:01:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वीरेंद्र सहवाग बोले - मेरे बेटे विराट-धोनी बन सकते हैं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2019 11:28AM | Updated Date: Nov 29 2019 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने बच्‍चों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि मेरे बेटे विराट कोहली या एमएस धोनी बन सकते हैं, लेकिन वे अपनी इच्छा से करियर चुनने के लिए आजाद हैं। सहवाग का बड़ा बेटा आर्यवीर 12 और छोटा बेटा वेदांत 9 साल का है।
 
वीरेंद्र सहवाग से उनके बेटों को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं उनमें एक और वीरेंद्र सहवाग नहीं देखना चाहता हूं। वे विराट कोहली, हार्दिक पंड्या या फिर एमएस धोनी बन सकते हैं। मगर उन्हें क्रिकेटर बनना जरूरी नहीं है। वे अपना करियर चुनने के लिए आजाद हैं और हम लक्ष्य तक पहुंचने में उनकी हरसंभव मदद करेंगे। मगर सबसे अहम बात एक अच्छा इंसान बनना है और इस बात से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »