19 Apr 2024, 19:58:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फिर मुश्किल में फंसे अंबाती रायडू, होगी बड़ी कार्रवाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2019 1:26PM | Updated Date: Nov 28 2019 1:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर! भारतीय बल्लेबाज़ अंबाती रायडू का विवाद साथ नहीं छोड़ रहे हैं यह भारतीय खिलाड़ी एक बार फिर मुश्किल घिरता हुआ नजर आ रहा है।दरअसल हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे और उन्होंने तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव को ट्वीट करके संघ में भ्रष्टाचार रोकने की अपील की थी।
 
 अंबाती रायडू ने हैदराबाद क्रिकेट संघ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे इसके उन्होंने कहा था कि क्रिकेट टीम पैसे और भ्रष्टाचारी लोगों से प्रभावित हैं उनके इस आरोप के बाद हैदराबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने रायडू को निराश क्रिकेटर बताया था । अब रायडू के कठोर शब्दों के लिए उनके खिलाफ संघ कानूनी कार्रवाई करने वाला है। 
 
इस मामले में हैदराबाद के क्रिकेट संघ के सचिव और विजयानंद ने कहा कि वे लोग संघ पर कीचड़ उछालने के लिए रायडू के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि वह नियम की पालना करते हुए कार्रवाई करेंगे। सबसे पहले सीईओ से मामले में जांच के लिए कहा जाएगा और रिपोर्ट आने के बाद अपेक्श काउंसिल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
 
बता दें रायडू इससे पहले अपने एक और ट्वीट को लेकर विवाद रहे थे जब उन्होंने भारतीय टीम के चयनकर्ताओं को निशाना बनाया था ।उस वक्त वनडे विश्व कप टीम के लिए चयनकर्ताओं पर रायडू की ऊपर विजय शंकर को तरजीह दी थी। अंबाती रायडू ने तब इस पर चयनकर्ताओं पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था और इस वजह से वह काफी ज्यादा सुर्खियों में रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »