29 Mar 2024, 10:16:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया को मिला हार्दिक पांड्या से भी शानदार ऑलराउंडर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2019 11:35AM | Updated Date: Nov 28 2019 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले युवा खिलाड़ी शिवम दुबे भी इसमें शामिल हैं। शिवम दुबे मैदान पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वे दो बार लगातार 5 छक्‍के उड़ाने का कमाल कर चुके हैं। सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के इस बल्‍लेबाज ने रविवार को झारखंड के खिलाफ मुकाबले में लगातार 3 छक्‍के उड़ाकर एक बार फिर से अपनी काबिलियत पेश की।
इस मैच में मुंबई ने झारखंड को 5 विकेट से हराया।
 
झारखंड ने कुमार देवब्रत (58) के अर्धशतक के बूते 5 विकेट पर 170 रन का स्‍कोर खड़ा किया था। मुंबई ने इसे 19.1 ओवर में पृथ्‍वी शॉ (64) के अर्धशतक के बूते हासिल कर लिया। सिद्धेश लाड (18) और सुजीत नायक (17) रन बनाकर नाबाद रहे. इस जीत से मुंबई की इस टूर्नामेंट के नॉकआउट राउंड में पहुंचने की उम्‍मीदें बरकरार रही। बता दें कि शिवम दुबे को भी भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जैसा खतरनाक ऑलराउंडर माना जा रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »