19 Apr 2024, 17:44:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अब इस टीम से खेलते नजर आएंगे धोनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2019 2:59PM | Updated Date: Nov 26 2019 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वर्ल्‍ड कप 2019 के बाद से ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे पूर्व कप्‍तान और दिग्‍गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट के मैदान पर वापसी को लेकर काफी चर्चाओं में है। इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई को एक पत्र भेजकर भारत के 7 खिलाड़ियों को एशिया इलेवन टीम में शामिल करने की बात की है। बीसीबी ने एमएस धोनी के अलावा विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा का नाम बीसीसीआई को भेजा है।
 
अगर धोनी को एशिया इलेवन में खेलने की अनुमति मिलती है तो यह पहला मौका नहीं है जब वह एशिया इलेवन से खेलेंगे। इससे पहले उन्होंने साल 2007 में अफ्रीका इलेवन के खिलाफ एशिया इलेवन के लिए तीन वनडे मैच खेले थे और 174 रन बनाए थे।
 
बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में हार के बाद से ही धोनी क्रिकेट मैदान से दूर हैं। वर्ल्ड कप के बाद धोनी ने क्रिकेट से ब्रेक लेकर आर्मी के साथ ट्रेनिंग का फैसला किया और इसके बाद से ही वह टीम इंडिया से बाहर हैं।
 
धोनी ने अब तक खेले 98 टी20 मैचों में 37.6 की औसत और 126.13 की स्ट्राइक रेट से 1617 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 350 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 50.57 की औसत से 10773 रन बनाए हैं। 350 वनडे में तीन मैच वह भी शामिल है, जो उन्होंने एशिया इलेवन की ओर से खेला था। धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से 2016 में संन्यास ले लिया था। 90 टेस्ट मैचों में धोनी के नाम 38.09 की स्ट्राइक रेट से 4876 रन दर्ज है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »