28 Mar 2024, 19:33:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बड़ौदा पर जीत से महाराष्ट्र की उम्मीदों को मिले पंख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2019 1:56AM | Updated Date: Nov 25 2019 1:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सूरत। महाराष्ट्र ने बड़ौदा को रविवार को ग्रुप ए में 67 रन से हराकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा। महाराष्ट्र की दो मैचों में यह पहली जीत है जबकि बड़ौदा की तीन मैचों में यह दूसरी हार है। बड़ौदा के आठ अंक और महाराष्ट्र के चार अंक हैं। रुतुराज गायकवाड के 47, केदार जाधव के नाबाद 47 और अजीम काजी के नाबाद 48 रन से महाराष्ट्र ने 20 ओवर में दो विकेट पर 165 रन बनाये। बड़ौदा की टीम इसके जवाब में 17.3 ओवर में 98 रन पर लुढ़क गयी। कप्तान केदार देवधर ने सर्वाधिक 27 रन बनाये।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »