19 Apr 2024, 18:10:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शौरी और हिम्मत के दम पर दिल्ली जीती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2019 8:05PM | Updated Date: Nov 21 2019 8:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सूरत। कप्तान ध्रुव शौरी के नाबाद 48 और हिम्मत सिंह के आक्रामक 32 रन की बदौलत दिल्ली ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग के ग्रुप ए में विजयी शुरूआत करते हुये गुरूवार को महाराष्ट्र को 77 रन से हरा दिया। दिल्ली ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 167 रन बनाने के बाद महाराष्ट्र को 17.2 ओवर में मात्र 90 रन पर ढेर कर दिया। नीतीश राणा ने 3.2 ओवर की शानदार गेंदबाजी में मात्र 17 रन देकर चार विकेट झटके। दिल्ली को इस जीत से चार अंक मिले। दिल्ली के लिये भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 22 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 24 रन बनाये। कप्तान शौरी ने 37 गेंदों पर नाबाद 48 रन में पांच चौके और एक छक्का लगाया।
 
हिम्मत ने मात्र 16 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के उड़ाते हुये 32 रन ठोके। राणा ने 18 गेंदों पर दो छक्कों के सहारे 21 रन और हितेन दलाल ने 13 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाये। महाराष्ट्र की ओर से शमसुजामा काजी ने 20 रन पर दो विकेट लिये। महाराष्ट्र की पारी में ओपनर रूतुराज गायकवाड 32 गेंदों पर 42 रन बनाकर दहाई की संख्या में पहुंचने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे। भारत की ओर से खेल चुके केदार जाधव आठ रन बनाकर रनआउट हो गये। राणा ने 17 रन पर चार विकेट लिये जबकि सिमरजीत सिंह, ललित यादव, वरूण सूद और प्रांशु विजयरन ने एक एक विकेट लिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »