19 Apr 2024, 09:36:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोलकाता टेस्ट के दौरान सांस्कृतिक प्रोग्राम दिखाएगा स्टार स्पोर्टस बंगला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2019 1:18AM | Updated Date: Nov 20 2019 1:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। भारत और बंगलादेश के बीच 22 नवंबर से कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के दौरान स्टार स्पोर्टस-1 बंगला सांस्कृतिक प्रोग्राम दिखाएगा। कोलकाता टेस्ट के दौरान भारत पहली बार पिंक गेंद से अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच खेलेगा जिसके लिए स्टार स्पोर्टस बंगला ने अपने दर्शकों के लिए विशेष प्रोग्राम आयोजित करने का फैसला लिया है। स्टार स्पोर्टस अपने दर्शकों को भारत और बंगलादेश के बीच संबंधों की यात्रा दिखाएगा जिसके लिए उसने सांस्कृतिक और मनोरंजन जगत के कलाकारों को आमंत्रण दिया है। यह शो मैच से पहले प्री शो के दौरान दिखाया जाएगा और इसमें दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक लगाव को दर्शाया जाएगा। 

स्टार स्पोर्टस बंगला के दोनों देशों में ही खासे दर्शक हैं क्योंकि पश्चिम बंगाल और बंगलादेश में बंगला भाषा बोली जाती है इसलिए उन्होंने यह सांस्कृति उत्सव दिखाने का फैसला किया है। भारत और बंगलादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का यह दूसरा मैच है। इससे पहले भारत ने इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में बंगलादेश को पराजित किया था और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। दोनों ही टीमें इस ऐतिहासिक मैच को जीतना चाहेंगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »