19 Apr 2024, 13:27:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

खतरे में पड़ा विराट कोहली का ताज - रोहित शर्मा पहुंचे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2019 12:42PM | Updated Date: Nov 13 2019 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी की ताजा जारी रैंकिंग में अपना स्थान बरकरार रखा है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में विराट कोहली 895 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। उनके बाद भारत के उप-कप्तान रोहित शर्मा हैं। उधर, गेंदबाजों की रैंकिंग में बुमराह ने अपना पहला स्थान बनाए रखा है। वह 797 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। बुमराह के बाद न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट हैं।
 
विराट कोहली 895 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। जबकि 863 अंकों के साथ रोहित शर्मा वनडे रैंकिंग में दूसरे स्‍थान पर हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कोई और भारतीय बल्लेबाज टॉप 10 में जगह तक नहीं बना पाया। खराब फॉर्म से जूझ रहे शिखर धवन 19वें स्‍थान पर फिसल गए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »