29 Mar 2024, 18:24:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दो छक्के लगाते ही रोहित रचेंगे इतिहास - गेल-अफरीदी के...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 12:57PM | Updated Date: Nov 10 2019 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार को नागपुर में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें 1-1 मैच जीतकर सीरीज में बराबरी पर हैं। वहीं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा एक और खास उपलब्धि अपने नाम करने के लिए बेताब होंगे जिसमें 400 छक्के भी शामिल हैं। सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल नंबर वन (534 छक्के) और शाहिद अफरीदी 476 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
 
नागपुर में रोहित के सामने इस मुकाबले में दिलचस्प रिकॉर्ड बनाने का मौका रहेगा और उनकी एक और शानदार पारी सीरीज भारत के नाम कर देगी। रोहित के पास भारत की तरफ से सबसे पहले 400 छक्के पूरे करने का मौका है और वह इस रिकॉर्ड से मात्र 2 छक्के दूर हैं। वह अब तक 398 छक्के लगा चुके हैं। रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में 51 छक्के, वनडे में 232 छक्के और टी20 इंटरनेशनल में 115 छक्के लगाए हैं। रोहित अगर इस मैच में 50 से अधिक का स्कोर करते हैं, तो वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 23 बार 50 से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल रोहित और विराट कोहली दोनों ही 22-22 बार 50 से अधिक का स्कोर बना चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »