20 Apr 2024, 06:09:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पाकिस्‍तान को मिला दुनिया का सबसे लंबा क्रिकेटर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 12:02PM | Updated Date: Nov 10 2019 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। क्रिकेट के दुनिया में यदि कोई तेज गेंदबाज के पास अच्छी लम्बाई होती है तो वो गेंद के साथ आसानी से बाउंस हासिल कर सकता है। ऐसा ही एक तेज गेंदबाज अब पाकिस्तान से सामने आया है। जो 7 फिट 4 इंच का है.... ये खिलाड़ी जल्द ही पाकिस्तान सुपर लीग में भी लाहौर के लिए खेलता हुआ नजर आता है। पाकिस्तान के मोहम्मद इरफान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे लंबे कद के खिलाड़ी हैं। 37 वर्षीय इरफान की लम्बाई 7'1 फुट है और वो फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में द्विपक्षीय सीरीज खेल रहे हैं।
 
मोहम्मद इरफ़ान इससे पहले क्रिकेट के दुनिया में सबसे लंबे तेज गेंदबाज थे। लेकिन अब एक युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद मुदस्सर सामने आयें हैं। ये भी पाकिस्तान के ही खिलाड़ी हैं। इनकी लम्बाई 7 फिट 4 इंच हैं। जो सबसे लंबे क्रिकेटर बन गये है। पीएसएल में ये खिलाड़ी लाहौर कलंदर के लिए खेलता हुआ नजर आएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »