29 Mar 2024, 11:26:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित-धवन की जोड़ी ने रचा इतिहास - बनीं दुनिया की नंबर-1 जोड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2019 1:51PM | Updated Date: Nov 8 2019 1:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और बांग्‍लादेश के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच कल राजकोट में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले टॉस जीतकर बांग्लादेश को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। जिसे भारतीय टीम ने 15.4 ओवरों में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। रोहित ने सिर्फ 43 गेंदों पर शानदार 85 रनों की पारी खेली। जिसमें 6 चौके तथा 6 शानदार छक्के जड़े। रोहित शर्मा और शिखर धवन ने टी-20 में चार बार 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी का महारिकॉर्ड बनाया।
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »