19 Apr 2024, 13:50:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मंधाना ने पूरे किये सबसे तेज 2000 वनडे रन नार्थ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2019 5:42PM | Updated Date: Nov 7 2019 5:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

साउंड। स्टार महिला बल्लेबाज स्मृति मंधाना एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बन गयी हैं, इस रिकार्ड के मामले में उन्हें पुरूष टीम के कप्तान विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। मंधाना ने वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में वनडे सीरीज के आखिरी मैच में 74 रन की मैच विजयी पारी खेली थी और टीम की छह विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसी के साथ भारत ने सीरीजÞ 2-1 से अपने नाम कर ली है।
 
महिला बल्लेबाज ने 63 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्के लगाकर 74 रन की पारी खेली। उन्होंने वनडे की 51 पारियों में 2000 रन बनाये और वनडे में सबसे तेज 2000 रनों का आंकड़ा छूने वाली बेलिंडा क्लार्क तथा मेग लैनिंग के बाद तीसरी महिला बल्लेबाज बन गयी हैं। 23 वर्षीय मंधाना के 51 वनडे मैचों में 43.08 के औसत से 2025 रन हो गये हैं। उनके नाम वनडे करियर में चार शतक और 17 अर्धशतक दर्ज हैं। भारतीय महिला और पुरूष क्रिकेटरों में केवल शिखर धवन ने वनडे में सबसे तेज 2000 रन पूरे किये हैं।
 
उन्होंने यह उपलब्धि 48 पारियों में पूरे किये थे जबकि विराट ने 53 पारियों में यह आंकड़ा छूआ था। मंधाना ने 51 पारियों में यह उपलब्धि दर्ज की है। आस्ट्रेलिया की बेलिंडा महिला क्रिकेटरों में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाली दुनिया की शीर्ष खिलाड़ी हैं। उन्होंने 41 पारियों में जबकि उनकी टीम साथी लेनिंग ने 45 पारियों में यह आंकड़ा बनाया है। वहीं पुरूषों में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला 40 पारियों के साथ दुनिया में सबसे तेजÞ 2000 वनडे रन पूरे करने वाले शीर्ष बल्लेबाजÞ हैं।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »