29 Mar 2024, 02:36:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित शर्मा बनाएंगे नया रिकॉर्ड, बस एक 1 मैच दूर....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2019 3:19PM | Updated Date: Nov 7 2019 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजकोट। भारत और बांग्‍लादेश के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टी-20 मैच आज राजकोट में खेला जाएगा। बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 100 मैच पूरे करने से एक मैच दूर हैं।  32 वर्षीय रोहित गुरुवार को यहां दूसरे टी-20 मैच में मैदान पर उतरते ही 100 टी-20 मैच खेलने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। पाकिस्तान शोएब मलिक और भारतीय महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर ने ही अब तक रोहित से ज्यादा टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं।रोहित और हरमनप्रीत ने अब तक 100-100 मैच खेले हैं। रोहित अब 100 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बनने वाले हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »