20 Apr 2024, 02:28:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के लिए 7 नवंबर होगा बहुत खास - करने जा रहे हैं ये बड़ा काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2019 1:26PM | Updated Date: Nov 6 2019 1:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। टीम इंडिया और भारत के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी के लिए सात नवंबर का दिन काफी खास है।  जहां राजकोट में टीम इंडिया की कोशिश बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज बचाने की होगी तो वहीं एमएस धोनी भी अपना खिताब बचाने के लिए टेनिस कोर्ट पर उतरेंगे। इस दिन एमएस धोनी क्रिकेट के मैदान में नहीं बल्कि टेनिस कोर्ट में एक खिताब की रक्षा करने के लिए उतरेंगे। अपने बारे में हो रही तमाम बातों को नजरअंदाज करते हुए महेन्द्र सिंह धोनी झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित होने वाली टेनिस टूर्नामेंट की तैयारियां कर रहे हैं।
 
लगातार हो रही संन्यास की अटकलों के बीच महेन्द्र सिंह धोनी इस टेनिस टूर्नामेंट को जीतने के लिए बेकरार हैं और वो लगातार मैदान में पसीना बहा रहे हैं।। धोनी के लिए ये टूर्नामेंट इसलिए भी खास हैं कि उन्होंने पिछले साल डबल्स का खिताब सुमित कुमार के साथ मिलकर जीता था। ऐसे में वो इस बार खिताब को बचाने के लिए उतरेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »