23 Apr 2024, 18:37:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस भारतीय खिलाड़ी ने 1 ओवर में जड़े 31 रन, ऐसा था....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2019 12:30PM | Updated Date: Nov 5 2019 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देवधर ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में इंडिया बी के खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम ने अपनी तूफानी बल्लेबाज़ी का जलवा दिखाया है। गौतम ने मुकाबले में ताबड़तोड़ हिटिंग करते हुए 49 वें ओवर में 31 रन ठोक डाले, इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके भी लगाए।
 
कृष्णप्पा गौतम ने रांची के मैदान पर इंडिया सी के मीडियम पेसर दिवेश पठानिया के एक ओवर में 31 रन बटोरे। पठानिया की पहली गेंद पर जाधव ने एक रन लिया। इसके बाद गौतम ने पठानिया की नो बॉल को चौके के लिए पहुंचा दिया। अगली गेंद फ्री हिट थी गौतम ने उसे छक्के के लिए पहुंचा दिया। इसकी अगली गेंद वाइड हुई। इसके बाद तीसरी गेंद पर गौतम ने फाइन लेग की ओर चौका लगाया।
 
चौथी गेंद पर गौतम ने दो रन लिये। पांचवी गेंद पर एक बार फिर गौतम ने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का दे मारा। आखिरी गेंद पर गौतम ने मिड विकेट पर लंबा सिक्स लगाया। गौतम ने 10 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए और अपनी टीम को 50 ओवर में 283 के स्कोर तक पहुंचाया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »