29 Mar 2024, 17:11:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शुभमन गिल ने तोड़ा विराट का 10 साल पुराना ये रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2019 11:10AM | Updated Date: Nov 5 2019 11:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत के युवा बल्‍लेबाज शुभमन गिल ने टीम इंडिया के कप्‍तान और स्‍टार खिलाड़ी विराट कोहली का देवधर ट्रॉफी का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल विराट कोहली के नाम देवधर ट्रॉफी के फाइनल में कप्तानी करने वाले सबसे युवा कप्तान होने का रिकॉर्ड था। लेकिन शुभगन गिल ने 20 साल और 57 दिन की उम्र में इंडिया सी की कप्तानी करते हुए कोहली का ये रिकॉर्ड तोड़ डाला। उनसे पहले ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के नाम था। 
 
कोहली ने देवधर ट्रॉफी के फाइनल में कप्तानी 21 साल और 124 दिन में की थी। यानी शुभमन गिल ने कोहली के इस खास रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। हालांकि गिल इंडिया बी के खिलाफ फाइनल मुकाबले में कोई बड़ा स्कोर नहीं बना पाए और सिर्फ एक रन ही बना कर आउट हो गए। लेकिन उन्होंने ये बड़ा और कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
 
गिल से पहले इस लिस्ट में कोहली टॉप पर शुमार थे लेकिन अब वो इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। जबकि दिल्ली के ही उन्मुक्त चंद इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है जिन्होंने 2015 में अपनी टीम को 22 साल की उम्र में फाइनल में पहुंचाया था। वहीं दूसरी ओर कोहली ने अपनी कप्तानी के दौरान 2009 में नार्थ जोन के नाम ख़िताब किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »