19 Apr 2024, 11:34:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया की हार - इधर विराट पत्‍नी संग पहुंचे भूटान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2019 2:07PM | Updated Date: Nov 4 2019 2:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और बांग्‍लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरूआत रविवार से शुरू हो गई है। सीरीज का पहला मैच रविवार को दिल्‍ली में खेला गया। इस मैच में बांग्‍लादेश ने टीम इंडिया को हरा दिया। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली को आराम दिया है। इस बीच मैच से वक्त मिलते ही विराट अपनी लेडी लव अनुष्का शर्मा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं और पड़ोसी देश पहुंचे हैं। जी हां, विराट कोहली के फैन क्लब पेज से ये तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें विराट और अनुष्का भूटान पहुंचे हैं जहां स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। तस्वीर में विराट किसी शख्स से हाथ मिला रहे हैं। जबकि अनुष्का उनके बगल में खड़ी हुई हैं।
 
लुक्स की बात करें तो विराट ने इस दौरान ब्लैक ट्रैकसूट के साथ व्हाइट टोपी पहनी है। वहीं अनुष्का पिंक कलर के स्वेटशर्ट और ब्लैक ट्रैक पैंट में नजर आ रही हैं। दोनों ने अपना बैग खुद ही ले रखा है। तस्वीरें देख ऐसा लग रहा है विराट और अनुष्का रिलैक्सिंग मूड में हैं। 5 नवंबर को विराट कोहली का जन्मदिन है ऐसे में माना जा रहा है वो अपना जन्मदिन वहीं सेलिब्रेट करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »