20 Apr 2024, 14:19:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

4 महीने क्रिकेट से दूर हुआ ये खिलाड़ी, T-20 सीरीज से हुआ बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2019 12:39PM | Updated Date: Nov 4 2019 12:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई कोहनी की चोट के चलते रविवार से श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह तेज गेंदबाज सीन एबॉट को टीम में शामिल किया गया है। एंड्रयू टाई भी चोट के कारण 4 महीने क्रिकेट से दूर हो गये। 
 
पिछले कुछ समय से फॉर्म में वापसी कर रही ऑस्ट्रेलिया की टीम के प्रमुख खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल मानसिक बीमारी के कारण कुछ महीनो के लिए क्रिकेट से दूर हुए। अब उनके तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई को कोहनी की हुई सर्जरी के बाद लगभग 4 महीने के लिए क्रिकेट से दूर रहना पड़ेगा। उन्होंने अपना आखिरी अन्तराष्ट्रीय मैच भारत के खिलाफ ही खेला था। उसके बाद वो अक्टूबर में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए घरेलू क्रिकेट खेले थे। जिसके बाद उन्हें चोट के कारण कोहनी की सर्जरी करानी पड़ी। जिसके कारण उन्हें बड़ा झटका लगा है।
 
आईपीएल के तर्ज पर खेली जाने वाली बिग बैश लीग जल्द ही शुरू होने वाला है। जिसमें ये खिलाड़ी नहीं खेल पायेगा। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ भी चोट के कारण बीबीएल का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। ये दोनों खिलाड़ी पर्थ स्कोर्चेर्स की टीम का हिस्सा थे। इसलिए अब उनकी टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है। उनका तीसरा तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल भी अब टीम का हिस्सा नहीं है। जिसके कारण उनके टीम की गेंदबाजी बहुत कमजोर नजर आ रही है। इसी टीम से जस्टिन लैंगर जुड़े हुए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »