29 Mar 2024, 16:54:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मयंक और शुभमन के जोरदार शतक, इंडिया सी फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2019 12:39AM | Updated Date: Nov 2 2019 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। सलामी बल्लेबाजों मयंक अग्रवाल (120) और शुभमन गिल (143) के जोरदार शतकों तथा उनके बीच 226 रन की ओपनिंग साझेदारी और जलज सक्सेना की 41 रन पर सात विकेट की घातक गेंदबाजी की बदौलत इंडिया सी ने इंडिया ए को शुक्रवार को 232 रन के बड़े अंतर से रौंद कर देवधर ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में जगह बना ली। 

इंडिया सी ने 50 ओवर में तीन विकेट पर 366 रन का विशाल स्कोर बनाया जिसके जवाब में इंडिया ए की टीम 29.5 ओवर में मात्र 134 रन पर सिमट गयी। इंडिया सी ने इसके साथ ही फाइनल में जगह बना ली जबकि इंडिया ए की टीम अपने दोनों मैच हारकर फाइनल की होड़ से बाहर हो गयी। इंडिया ए को कल इंडिया बी के हाथों 108 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इंडिया ए की आज की हार के साथ इंडिया बी की टीम फाइनल में पहुंच गयी। शनिवार को इंडिया बी और सी टीमों के बीच मुकाबला होगा जो सोमवार को होने वाले फाइनल की पुनरावृति होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »