19 Apr 2024, 15:09:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गांगुली की डे-नाइट टेस्ट की पहल सराहनीय : खन्ना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2019 12:35AM | Updated Date: Nov 2 2019 12:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सीके खन्ना ने मौजूदा अध्यक्ष सौरभ गांगुली की भारत में डे-नाइट टेस्ट शुरू कराने की पहल को एक सराहनीय कदम बताया है। खन्ना ने गत 23 अक्टूबर को मुंबई में गांगुली को नए अध्यक्ष का पदभार सौंपा था। गांगुली की पहल पर उनके गृहनगर कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर भारत का पहला डे-नाइट टेस्ट होने जा रहा है जो भारत और बंगलादेश के बीच 22 नवम्बर से खेला जाएगा। 

गांगुली ने इस टेस्ट के लिए बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को आमंत्रित किया है जिन्होंने अपने आने की मंजूरी दे दी है। खन्ना ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘यह सही दिशा में उठाया गया कदम है। सौरभ पहले ही खुद को एक कुशल प्रशासक साबित कर चुके हैं और डे-नाइट टेस्ट के आयोजन से उन्होंने भारतीय क्रिकेट को और आगे बढ़ा दिया है। मैं इसके लिए उन्हें बधाई देता हूं। अपनी कप्तानी की तरह उन्होंने बीसीसीआई में भी फ्रंट पर रहने की नेतृत्व क्षमता अभी से दिखा दी है। वह बीसीसीआई और भारतीय क्रिकेट को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »