28 Mar 2024, 19:46:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका - रोहित शर्मा हुए चोटिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2019 6:23PM | Updated Date: Nov 1 2019 6:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के लिए बंगलादेश के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले पहले टी-20 मुकाबले से पहले झटका देने वाली खबर है कि कप्तान रोहित शर्मा शुक्रवार को अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए। इस सीरीज में विराट कोहली को विश्राम दिए जाने के बाद कप्तानी संभल रहे सलामी बल्लेबाज रोहित को अरुण जेटली स्टेडियम में अभ्यास के दौरान बाईं जांघ पर गेंद लगी, जिसके चलते उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।
 
रोहित नेट अभ्यास कर रहे थे कि इस दौरान थ्रो डाउन विशेषज्ञ नुवान सेनेविरत्ने की फेंकी गई गेंद को वह चूक गए और गेंद उनकी बायीं जांघ पर लगी। रोहित ने तुरंत दस्ताने निकाले और दर्द से कराहते हुए मैदान से बाहर निकल गए। टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ और नुवान ने उन्हें संभाला। रोहित मैदान से बाहर जाने के तुरंत बाद अपनी चोट की बर्फ से सिकाई करते हुए दिखाई दिए। टीम प्रबंधन की तरफ से रोहित की चोट की गंभीरता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »