19 Apr 2024, 02:13:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बुरा फंसा ये दिग्‍गज बल्‍लेबाज - जल्द मिलेगी अब सजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2019 1:11PM | Updated Date: Nov 1 2019 1:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हाल ही में बांग्लादेश के ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन पर सट्टेबाजी के कारण 2 साल का बैन लगा है। इसके बाद अब पाकिस्तान टीम के सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद की दिक्कतें बढ़ गई है। इसके पीछे उनका ही हाथ था।  उन पर मध्य पंजाब और सिंध के बीच क्वैद-ए-आज़म ट्रॉफी के दौरान बॉल टेंपरिंग का आरोप लगाया गया है। इस संदर्भ में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से गुरुवार को कहा गया,' सेंट्रल पंजाब के कप्तान अहमद शहज़ाद पर आरोप है कि उन्होंने मैच के दौरान बॉल टेंपरिंग की है।
 
इसको लेकर फैसला कल सुनाया जाएगा। यह कोई पहला मौका नहीं है जब यह 27 वर्षीय खिलाड़ी को अनुशासनात्मक मुद्दों में उलझा हो। इससे पहले साल 2018 में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन करने के लिए अहमद शहज़ाद को 10 जुलाई 2018 को चार महीने का प्रतिबंध लगाया था। 10 जुलाई 2018 को वह डोप टेस्ट में फेल हो गए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »